उझानी

किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में विदाई समारोह में बच्चों ने की मस्ती, गाना गा कर किया डांस

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा पूरी करने वाले बच्चों को जूनियर बच्चों ने भावपूर्ण विदाई दी और विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर मस्ती की।

विदाई समारोह में प्रतिभाग करने के लिए बच्चें रंग-बिरंगें और मनमोहक कपड़ों में स्कूल पहुंचे। विदाई समारोह में शिक्षा पूरी करने वाले बच्चों को भावपूर्ण विदाई दी और उपहार प्रदान किए। इसके बाद .बच्चों ने नृत्य किया, गाना गया, विभिन्न प्रकार के खेल खेलते हुए जमकर मस्ती की। चाहत ,आरजू , रिहांश जैन ,अरनव गर्ग ,अद्विक, अद्विक जैन ,अंश,आयुष ,वैष्णवी, मान्या , मिस्टी ,अमायरा ,समृद्धि ,समद ,माहीनूर, धन्वी ,अनुज ,यक्षिता आदि बच्चों ने अपने-अपने अभिनय का प्रदर्शन किया। संचालिका वंदना बब्बर ने बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की।
.

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!