जनपद बदायूं

बिसौली में मरकजी कैलेंडर और सहरी इफ्तार की समय सारिणी हुई जारी

Up Namaste

बदायूं। जिले के बिसौली मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा की ओर से रमजान की तैयारी के बीच मस्जिद बिलाल में 2026 – 27 का मरकजी कैलेंडर तथा सहरी इफ्तार की समय सारणी जारी की गई। मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार हुसैन अशरफी ने कैलेंडर के विमोचन अवसर पर बताया की चांद दिखने पर रमजान का आगाज 19 या 20 फरवरी से हो सकता है। उन्होंने बताया कि 18 तारीख को चांद नजर आने की शरई गवाही मिल गई तो उसी रात को नमाजे ए तरावीह शुरू हो जाएगी और 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा वरना 20 फरवरी से रोजे शुरू होंगे।

इस अवसर पर मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार हुसैन अशरफी, मौलाना अफलाक़ रजा उवैसी, मौलाना शादाब रजा उवैसी, मौलाना अब्दुल कादिर, मदरसे के सदर इरशाद खां, हाफिज मेहरबान खां, नगर पालिका सभासद बाबू फारुकी, हाजी अब्दुल जलील, हाजी रफीक खां, हाजी मो. हुसैन, हाजी तस्लीम खां, मो. शफी, मो. इसहाक सैफी, मो. सलीम खान, सय्यद अबरार अली, पूर्व सभासद शफीक फारुकी, मो. तारिक खां, डा. अमीर उद्दीन, अमीर अहमद, शब्बीर हुसैन, मुबीन, अयाज रिजवान, मो. आरिफ, मो.कैफ, अरमान अली, रिजवान अली आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!