अपराधजनपद बदायूं

बिल्सी में खेत की कोठरी में मिला बुर्जुर्ग का खून से लथपथ शव

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना बिल्सी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक खेत की कोठरी में बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई खेत स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गदर स्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में ले लिया पुलिस ने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है मृतक खेत पर चौकीदारी का काम करता था।

बिल्सी नगर निवासी नरेश पुत्र राम प्रकाश का नगर से सटा हुआ खेत है। आज सुबह नरेश दूध लेने के लिए अपने खेत पर पहुंचे तो खेत पर चौकीदारी करने वाले सुरेंद्र सिंह का उनसे लथपथ शव खेत पर बनी कोठरी में पड़ा देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने बिल्सी पुलिस को इसकी सूचना दी जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस में घटनास्थल का मौका मुआयना किया और चौकीदार के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

चौकीदार की मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक सुरेंद्र सिंह पिछले काफी समय से चौकीदारी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि उनके बेटे की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है और उनकी बेटियों की शादी भी हो चुकी है जिससे वह चौकीदारी करके अपना जीवन यापन कर रहे थे परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जाहिर की है पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।  अभिनव सक्सेना

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!