उझानी (बदायूं)। नगर के गंजशहीदा इलाके में महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के खेल मैदान के पीछे वाले मार्ग पर गिरताऊ बिजली के पोल को बिजली विभाग ने यूपी नमस्ते की खबर के उपरांत शाम को सही करा कर नागरिकों को आवागमन में बडी राहत दे दी है।
शनिवार की दोपहर गिराऊ पोल को लेकर यूपी नमस्ते ने खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था। खबर प्रसारित होने के बाद चेते बिजली विभाग ने आनन फानन कार्रवाई करते हुए पोल सही करा दिया।





