उझानी

कुत्ते से टकरा कर पलटा ई रिक्शा, दंपति समेत चालक घायल, मेडीकल कालेज रैफर

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली हाइवे के गांव हजरतगंज के समीप उझानी की ओर आ रहे एक ई रिक्शा से कुत्ता टकराया गया जिससे ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। इस हादसे में उसमें सवार एक दंपति और चालक बुरी तरह से घायल हो गए। घायलो को सीएचसी लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडीकल कालेज इलाज को रैफर किया गया है।

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव परमू निवासी नरेश अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ शिवम पुत्र रामकुमार निवासी ढकपुरा मीरापुर निवासी के ई रिक्शा पर सवार होकर उझानी के गांव गुलड़िया निवासी अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताते हैं कि ई रिक्शा गांव हजरतगंज के समीप पहुंचा था तभी सड़क किनारे बैठा एक कुत्ता अचानक हाइवे पर दौड़ा हुआ आया और ई रिक्शा से जा टकराया जिसके परिणाम स्वरूप ई रिक्शा पलट गया और उसमें सवार तीनों उसके नीचे दब कर लहूलुहान हो गए। बताते हैं कि हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने ई रिक्शा को सीधा करने के बाद उसमें फंसे दंपति और चालक को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए उझानी अस्पताल देखा। अस्पताल में डाक्टर ने चालक शिवम और महिला राजकुमारी की गंभीर हालत को देखते हुए मेडीकल कालेज रैफर किया गया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!