उझानी

102 वें दो दिवसीय शीतलाष्टमी महोत्सव का हवन पूजन के साथ हुआ शुभारंभ, भक्तों ने दी आहूतियां

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। मंगलवार को 102 वें दो दिवसीय शीतलाष्टमी महोत्सव का धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस शीतला माता के मंदिर पर जुटे भक्तों ने मां शीतला का अभिषेक कर पूजा अर्चना करते हुए सभी के निरोगी काया की प्रार्थनाएं माता से की वही मंदिर परिसर में आयोजित हवन में वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच भक्तों ने पूर्णाहूतियां देकर यज्ञ देवता से सभी के कल्याण की प्रार्थनाएं की। चैत्र मास में होली की अष्टमी पर जाने वाले पर्व में अलग-अलग शहरों एवं प्रदेशों के भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।

बहादुरगंज स्थित माता शीतला देवी के मंदिर में आज सुबह बड़ी संख्या में नर नारी भक्त जुटे और माता की भव्यता और श्रद्धाभाव के साथ पूजन अर्चन किया। भक्तों ने इस अवसर पर माता का अभिषेक भी किया और आरती उतारी। पूजा अर्चना के उपरांत भक्तों ने आयोजित हवन में पूर्णाहूतियां देकर सभी के निरोगी काया और विश्व के कल्याण की प्रार्थनाएं माता और यज्ञ देवता से की। मान्यता है, शीतला माता के यज्ञ ने आहुति देकर भक्त अपनी मनोकामना को पूर्ण कराते हैं।

आयोजकों ने बताया कि बुधवार को माता की शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गाे से निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न प्रकार की झाकियां,बैंडबाजे एवं काली अखाड़े आदि होंगे । कार्यक्रम में सम्मिलित शीतला माता मंदिर पुरोहित श्री शिव सनेही मिश्रा, शिव गोपाल मिश्रा, लवी मिश्रा, मनु मिश्रा,माधव मिश्रा, प्रभाकांत मिश्रा, प्रमोद माहेश्वरी, राकेश सर्राफ, आकाश वर्मा, वैभव चतुर्वेदी, सन्तोष बाष्णैय, आचार्य मोहन , मुनीश चौहान जयपाल राठौर, दिनेश कुमार राघव,विनोद वर्मा , गिरीश गुप्ता, कामेश गुप्ता, मोहन, पदम वर्मा, शिवम् शर्मा, रामकिशोर महेश्वरी, अवधेश शर्मा, नवरात्रि मिश्रा, प्रगति मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, शालिनी मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, मीना गुप्ता, ऊषा सक्सेना, निर्मला गुप्ता, आशा देवी, रश्मि शर्मा, राकेश कुमारी अरुणा माहेश्वरी समेत बड़ी संख्या में माता के नर-नारी भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!