उझानी

पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने महिला डाक्टर पर किया हमला, नागरिकों ने बचाया

Up Namaste

उझानी। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पहुंचे परिजनों ने जब हंगामा काटा तब कई युवकों और महिलाओं ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही महिला डाक्टर अनामिका पर पुलिस की मौजूदगी में अचानक हमला बोल दिया। इस पर वह बाहर की ओर भागी तब नागरिक भी उनके पीछे गए और हमला कर रहे लोगों से महिला डाक्टर को वामुश्किल से बचाया।

इस दौरान पुलिस कर्मी अस्पताल परिसर में डटे रहे और महिला डाक्टर को बचाने का प्रयास नही किया। केवल मोहित नामक कॉस्टेबिल ने आगे आकर हंगामा कर रहे परिजनों को हटाया। इस दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड भी इधर उधर घूमते नजर आए।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!