उझानी,(बदायूं)। यहां चल रहे दो दिवसीय शीतलाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन समापन पर माता शीतला की काली अखाड़ों, बैंड-बाजों और सुन्दर झांकियों से सजी रथयात्रा भव्यता से निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान नागरिकों ने मनोयोग और धार्मिक आस्था के साथ माता शीतला का पूजन अर्चन कर सबको निरोगी काया प्रदान करने की प्रार्थनाएं की।

श्री शीतलाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन मौहल्ला बहादुगंज स्थित मां शीतला के मंदिर पर जुटे भक्तों ने मां का श्रंगार कर उनकी पूजा अर्चना कर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं की। महोत्सव के समापन पर बुधवार की शाम मंदिर परिसर से माता शीतला की बैंडबाजों, सुन्दर झांकियों और माता के जयकारों से सजी रथयात्रा भव्यता से निकाली गई। रथायात्रा बहादुरगंज, बिल्सी रोड, किलाखेड़ा, भर्राटोला, बाजारकला, साहूकारा, गंजशहीदा, कछला रोड, पुरानी अनाजमंडी, पंजाबी कालोनी, बदायूं रोड, घंटाघर चौराहा होती हुई मंदिर परिसर में आकर धार्मिक अनुष्ठानों के रूप में परिवर्तित हो गई।
रथयात्रा में सम्मलित काली अखाड़े, कलाकारों से सजी झांकियों के साथ साथ भगवान जगन्नाथ का रथ और माता शीतला का रथ नागरिकों में आस्था और श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ था वही बैंडबाजों से बज रहे धार्मिक भजनों ने नागरिकों को भावविभोर कर दिया। रथयात्रा के दौरान नगर के कई स्थानों पर नागरिकों ने रथयात्रा का भव्यता से स्वागत कर माता शीतला की पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। रथयात्रा में साथ चल रहे माता के भक्त भक्ति में झूमते नाचते नजर आ रहे थे। शीतला माता मंदिर पुरोहित श्री शिव सनेही मिश्रा, शिव गोपाल मिश्रा, लवी मिश्रा, मनु मिश्रा,माधव मिश्रा, प्रभाकांत मिश्रा,प्रमोद माहेश्वरी,राकेश सर्राफ,आकाश बर्मा,वैभव चतुर्वेदी, सन्तोष वार्ष्णेय, आचार्य मोहन, मुनीश चौहान जयपाल राठौर, दिनेश कुमार राघव, विनोद वर्मा, गिरीश गुप्ता, कामेश गुप्ता, मोहन, पदम वर्मा, शिवम् शर्मा, रामकिशोर महेश्वरी, अवधेश शर्मा, नवरात्रि मिश्रा, प्रगति मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, शालिनी मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, मीना गुप्ता, ऊषा सक्सेना, निर्मला गुप्ता, आशा देवी, रश्मि शर्मा, राकेश कुमारी, अरुणा माहेश्वरी समेत बड़ी संख्या में माता के नर-नारी भक्त रथयात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मलित रहे।





