उझानी,(बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत दर्जनों गांव के ग्रामीणों के साथ बन रहे सिक्सलेन बरेली मथुरा हाइवे पर अंडरपास की मांग को लेकर जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को नायब तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा है। भाकियू नेताओं ने कहा कि जब तक उझानी और बदायूं क्षेत्र में अंडरपास नही बनेंगे तब तक भाकियू और ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में गुरूवार को हाइवे पर जुटे ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा है निरंतर हम पांच जगह पर ग्रामीणों को जनहानि रोकने के लिए जनहित के कार्य के लिए बराबर जिला प्रशासन मार्ग प्रशासन के लिए आला अधिकारियों के लिए निरंतर दर्जनों की संख्या में ज्ञापन प्रेषित कर चुके हैं। उझानी के फूलपुर, बटुला बोर्ड, जिरौली, गुनौरा बाजिदपुर, लोडा बाहेड़ी, कुरुऊ मार्ग पर पांच अंडरपास बनाना आवश्यक है। इस हाइवे से सैकड़ों गांव के ग्रामीण गुजरते हैं, अगर अंडरपास न बना तो ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो जाएगा वही जनहानि की निरंतर संभावनाएं बनी रहेगी।
भाकियू नेता श्री सक्सेना ने कहा है कि अभी ग्रामीण केवल दिन का अनिश्चितकालीन धरना कर रहे है और अगर जरूरत पड़ी तो इसे दिन रात का किया जाएगा। धरने पर जिला पंचायत सदस्य मोरपाल सिंह लोधी भगवान स्वरूप शर्मा राम प्रकाश शर्मा चेतराम वर्मा हीरालाल गंगाराम विश्राम सिंह असलम अंसारी कुशवाहा मुंशीलाल कुशवाहा बाबू सैफी हीरालाल मौर्य होरीलाल यशपाल धनेंदु पाल देशराज पुष्पेंद्र कुशवाहा देवराज नेम सिंह मौर्य समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे धरने पर पंचायत की अध्यक्षता पंडित भगवान स्वरूप द्वारा की गई तथा संचालन हीरालाल वर्मा द्वारा किया।




