जनपद बदायूं

नाबालिग को नशीला पदार्थ देकर एक आरोपी ने किया दुष्कर्म, कार्यवाही को एसएसपी से लगाई गुहार

Up Namaste

बदायूं। उझानी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने के बाद एक आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और फिर नाबालिग को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग किसी तरह थाने पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताइए फिर भी पुलिस ने उसका मेडिकल कराने की जरूरत नहीं समझी। पीड़ित नाबालिग अपने परिजनों के साथ एसएसपी के पास पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

एसएससी को दिए गए प्रार्थना पत्र में वीरता के भाई ने लिखा कि 16 मार्च को परिवार के सभी सदस्य खेतों पर गए थे इसी दौरान सुबह दस बजे के करीब उसकी बहन मिट्टी लेने बंधें पर गई थी इसी दौरान वहां मौजूद शिवराज नाम का हिस्ट्रीशीटर बदमाश उसकी बहन को पहले फुसलाकर अपने साथ ले गया और किसी घर में ले जाकर उसे चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया और इसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। भाई ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि जब उसकी बहन घर ना पहुंची तब उसकी खोजबीन शुरू की गई मगर बहन न मिल सकी।

प्रार्थना पत्र में भाई ने लिखा कि आप ए दूसरे दिन उसकी बहन को सड़क किनारे छोड़ कर भाग निकला इसके बाद उसकी बहन किसी तरह उझानी पुलिस के पास थाने पहुंच गई। भाई का कहना है कि जब वह और उसके परिवार के सदस्य बहन की गुमशुदगी की लिखाने कोतवाली उझानी पुलिस के पास पहुंचे तो वहां उसकी बहन मौजूद मिली। उसकी बहन ने पूरा घटनाक्रम परिवार के लोगों को बताया तब उसने पुलिस से शिवराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और ना ही उसकी बहन का मेडिकल कराया। उझानी पुलिस ने जमुना सनी तो वह एसएसपी के पास अपनी बहन के साथ पहुंचा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!