शाहजहांपुर। जिले के रोडवेज विभाग में तैनात वरिष्ठ लिपिक / टाइम कीपर को चार हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच कर सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया है। रिश्वतखोर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है।
रोडवेज कर्मी सरोज मिश्रा ने एंटी करप्शन विभाग को शिकायत दी कि वरिष्ठ लिपिक / टाइम कीपर नृपेश कुमार अगले माह की ड्यूटी के लिए चार हजार रुपया की रिश्वत मांग रहा था और न देने पर परेशान कर रह है। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम का गठन हुआ जिसने सरोज मिश्रा को रुपयों के साथ नृपेश के पास भेजा।
रोडवेज डिपो में सरोज मिश्रा ने नृपेश को जैसे रिश्वत की रकम दी तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे धर दबोचा। टीम को आरोपी के पास से चार हजार रुपया बरामद हो गए इसके बाद टीम ने उसे विधिक कार्यवाही को थाना सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया जहां से उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान रोडवेज कर्मियों में हड़कम्प मच गया।






