जनपद बदायूं

बदायूं में स्कूली बच्चों को ले जाते पांच ई-रिक्शा AROT ने किए गए सीज

Up Namaste

बदायूं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले पांच ई-रिक्शा वाहनों को सीज किया गया। ई-रिक्शा में बैठे बच्चों को सुरक्षित निजी वाहन में बैठाकर स्कूलों में पहुंचाया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के आवागमन को सुरक्षित बनाना तथा अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो, इसके दृष्टिगत विभाग द्वारा विद्यालयों के आसपास संचालित वाहनों की जांच की जा रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को विद्यालय लाने-ले जाने के लिए स्कूली वाहन नियमावली-2019 के अनुरूप सुरक्षित एवं नियमानुसार संचालित वाहनों का ही प्रयोग करें।

उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधक यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के परिवहन में लगाए गए वाहनों के आवश्यक प्रपत्र पूर्ण हों तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा हो।विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नियमों का उल्लंघन कर बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!