जनपद बदायूं

बदायूं में अज्ञात हमलावरों ने प्रधान पर की फायरिंग, हालत गंभीर, हायर सेंटर रैफर, जांच में जुटी पुलिस

Up Namaste

बदायूं,(यूपीएन ब्यूरो)। जिले के थाना वजीरगंज में मंगलवार की शाम अपनी दुकान से वापस घर लौट रहे एक ग्राम प्रधान को घात लगा कर बैठे अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर घायल कर दिया और फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल ले गए जहां से हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

गांव उदयपुर के प्रधान इस्लामउद्दीन मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बगरैन कस्बा स्थित अपनी दुकान से वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते के खेतों में घात लगा कर बैठे अज्ञात हमलावरों ने प्रधान पर फायरिंग कर दी जिसमें कई गोलियां प्रधान के लगी और वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। फायरिंग की आवाज सुन कर ग्रामीण एकत्र होने लगे तब हमलावर मौके से फरार हो गए। प्रधान पर फायरिंग की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर भेजा गया है। थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!