उझानी

एपीएस स्कूल हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

Up Namaste

उझानी (बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा की वरीयता सूची में श्रेष्ठ स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में इस तरह की सफलता दोहराने के लिए विद्यार्थी कड़ी मेहनत के साथ अपनी दिशा भी तय करें और सफलता की ऊंचाईयों को छुएं।

स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में CBSE हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में वरीयता सूची में श्रेष्ठ स्थान पाने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को निदेशक निलांशु अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, मीनाक्षी शर्मा ने मैडल तथा ऑनर आफ सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल ने विद्यार्थियों से लक्ष्य को निर्धारित करने का आह्वान किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!