बरेली

बरेली में एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा रिश्वतखोर चकबंदी लेखपाल, 15 हजार रुपया की ले रहा था घूस

Up Namaste

बरेली। जिले की फरीदपुर तहसील में तैनात एक रिश्वतखोर चकबंदी लेखपाल को मंडल की एंटी करप्शन टीम ने एक किसान से 15 हजार रुपया की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्यवाही को बरेली सदर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।

बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव मल्हपुर निवासी कविरुल हसन पुत्र कदिरुल हसन ने मंडल की एंटी करप्शन टीम को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी दाखिल खारिज पत्रावली का निस्तारण करने के एवज में फरीदपुर तहसील में तैनात चकबंदी लेखपाल अजय 15 हजार रुपया की रिश्वत मांग रहा है और उसे परेशान कर उसका कार्य नही कर रहा है।

एंटी करप्शन टीम ने शिकायत का संज्ञान लेकर पीड़ित को रिश्वत की रकम के साथ लेखपाल लेखपाल के आवास पर भेजा और लेखपाल अजय ने जैसे ही रिश्वत के 15 हजार रुपया लिये इसी दौरान टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताते है कि इस दौरान लेखपाल ने बचने के लिए विरोध किया मगर वह सफल न हो सका। टीम के सदस्यों उसके खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज करा कर पुलिस के हवाले कर दिया जहां से उसे जेल भेजा जाएगा। लेखपाल मूल रूप से बुलंदशहर का निवासी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!