उझानी

मदर्स डे पर एपीएस स्कूल के बच्चों अपनी माताओं की करी पूजा अर्चना

Up Namaste

उझानी / बदायूं। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी में
उत्साह व भावनात्मक माहौल में मदर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी माताओं की पूजा अर्चन कर तिलक लगाया।

कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए फन गेम्स से संबंधित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जिसमें सहभागिता कर माताओं ने भरपूर मनोरंजन किया। पैंपरिंग स्टॉल्स भी लगाए गए। भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में थोड़ा आराम देने, तथा खुद को खास महसूस कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। बच्चों ने अपनी माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आकर्षक हस्तनिर्मित कार्ड्स बनाए।

बच्चों ने अपने उद्गारों में माँ की ममता, उनके निरूस्वार्थ प्रेम व बलिदान को दर्शाया। बच्चों ने माँ द्वारा दी गई सीख को साझा किया। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, संयोजिका रिद्धिमा धरेजा ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और कहा कि माँ तो प्यार का सागर है, माँ की ममता को शब्दों में नहीं पिरोया जा सकता है। सभी ने बच्चों से माँ द्वारा दी गई सीख पर अमल करने को कहा। इस अवसर पर श्रीमती रचना यादव, मनोज सक्सेना, विवेक सिंह श्रीमती अर्चना पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!