उझानी

किड्स प्लेनेट स्कूल में आयोजित मातृ दिवस समारोह में जमकर झूमी माताएं, खेलकूद में लिया हिस्सा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में मातृ दिवस उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर माताओं के लिए खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें माताएं जमकर झूमती नजर आ रही थी। इस दौरान विजेता माताओं को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।

स्कूल की ओर से सुहाग पैलेस में आयोजित मदर्स डे में अपने बच्चों के साथ पहुंची माताओं का तिलक कर शिक्षकों ने भव्यता से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन माताओं के लिए किया गया जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अबब्ल स्थान हासिल किया। खेल और प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों की माताएं फिल्मी गीतों पर जमकर झूमती नजर आ रही थी। सभी माताओं ने इस अवसर पर एक स्वर में कहा कि आज के इस कार्यक्रम से उन्हें अपना बचपन और स्कूल कालेज का समय याद आ गया।

कार्यक्रम के समापन पर विजेता माताओं को स्कूल संचालिका वंदना बब्बर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि यह दिन हर मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है। मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती है, जो हमें चलना, बोलना और जीवन के सही संस्कार सिखाती है। इस दौरान बच्चों ने भी अपनी-अपनी माताओं के लिए सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों का प्रेम और सम्मान देखकर माताएं खुशी से झूम उठी। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षक मौजूद रही।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!