उझानी

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला पुलिस ने घरेलू हिंसा और साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह, महिला कॉस्टिवल शिवानी सैनी, अल्पना और कुमारी शानू ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें महिला हेल्पलाइन 181, वुमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में बताया गया। उन्हें मोबाइल या सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने, अश्लील संदेश भेजने और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की शिकायत करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया। महिलाओं को मारपीट और छेड़छाड़ से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!