उझानी

बीएम हाइवे पर डंपर से कुचल कर मजदूर की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मची चीत्कार

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। बरेली मथुरा हाइवे पर गांव बसोमा के समीप निर्माणाधीन बीएम हाईवे पर शुक्र/शनिवार की रात सड़क निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर का शव अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया है। हादसे की सूचना पर मजदूर के परिवार में चीत्कार मच गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मेरठ के थाना फलावदा के गांव महलका निवासी मजदूर वंश 20 पुत्र डिप्टी हाईवे पर शुक्र/शनिवार की रात लगभग साढ़े तीन बजे मिट्टी डालने का काम कर रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहे मिट्टी भरे डंपर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के बाद साइट पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में आक्रोश फैल गया। मजदूरों ने ठेकेदार पर सुरक्षा इंतजाम न करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो बैरिकेडिंग थी और न ही मजदूरों को सेफ्टी जैकेट दी गई थी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!