उझानी

ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट से किया गया सम्मानित

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। निहारिका प्रकाश ताइक्वांडो एकेडमी में आयोजित एक समारोह में चार ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजन मेंदीरत्ता ने कहा कि ताईक्वांडो आत्मरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है इसे प्रत्येक छात्र विशेष कर छात्राओं को सीखना चाहिए।

सुहाग पैलेस परिसर में आयोजित समारोह में ताईक्वांडो खिलाड़ी करन यादव, रवि बघेल, ग्रेसी सिंह और आराध्या वर्मा को मुख्य अतिथि जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने ब्लैक बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका हौंसला बढ़ाया। कोच निहारिका यादव ने खिलाड़ियों की सफलता के लिए भविष्य में ताईक्वाड़ों में आगे बढ़ने वाला कदम बताया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!