बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक बनाएं गए गंगा एक्सप्रेस वे के शुरू होते ही हादसे भी शुरू हो गए हैं। बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेस वे पर रविवार की आधी रात गुजरात जा रही एक डबल डेकर बस टायर फटने के फलस्वरूप से पलट गई जिससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि ढाई दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए है। घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल और मेडीकल कालेज भेजा गया है। घटना स्थल और अस्पताल का डीएम एसएसपी ने मौका मुआयना कर यात्रियों को समुचित चिकित्सकीय सुविधाएं देने के निर्देश दिए है।

गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसा बदायूं जिले के थाना मूसाझाग क्षेत्र में गांव सराय पिपरिया के समीप हुआ है। रविवार की आधी रात एक बस पूर्वांचल के खागा से गुजराज प्रदेश जा रही थी कि बदायूं में किलोमीटर संख्या 202 पर बस का अचानक टायर फट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताते है कि बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई जिसे सुन कर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना देने के साथ बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया। बताते है कि पुलिस हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची और घायलो को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा। इस हादसे में ढाई दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए है।
हादसे में पुलिस को बस से एक यात्री मृतक मिला जिसकी पहचान 24 वर्षीय अनुज पुत्र श्यामलाल निवासी जनपद फतेहपुर के गांव छिवलहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी पहचान कर हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी जिस पर वह सोमवार को रोते बिलखते बदायूं आ गए। बताते है कि हादसे की सूचना पर डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने मौका मुआयना करने के बाद जिला अस्पताल और मेडीकल कालेज में भर्ती यात्रियों का हाल जाना और डाक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए।





