उझानी

उझानी के शिव मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर सम्पन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान, भक्तों ने दी पूर्णाहूति

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर के मिल कंपाउंड से जुड़ी शिव बिहार कालौनी स्थित शिव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव नागरिकों ने श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर नागरिकों ने भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना की और आयोजित हवन में वैदिक मंत्रौच्चारण के बीच आहूतियां और पूर्ण आहूतियां देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की।

शिव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव मनाने के लिए कालौनीवासियों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और महादेव से सबके सुखमय, निरोगी रहने कामना की। पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में आहूत हवन में मुख्य यज्ञमानों डी पी सिंह, मुकेश कुमार, सतेंद्र सिंह सोलंकी ने सपत्नीक और अन्य भक्तों के साथ पंडित जी डी पाराशर द्वारा कहे जा रहे वैदिक मंत्रौंच्चारण के बीच आहूतियां दी। हवन के समापन पर भक्तों ने पूर्णाहूति देने के साथ नारियल गोले की भेंट यज्ञ देवता को दी।

हवन समापन पर आरती उतारी गई और फिर प्रसाद का वितरण भक्तों में किया गया। इस अवसर पर अन्न भोग के प्रसाद का भी वितरण भक्तों में किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों में पवन वर्मा, यादराम शर्मा, सुमित गुलाटी, अंकित गोयल, अभिषेक शर्मा, संजीव राधव, मीनेश गुप्ता, भूपराम फौजी, अमित वर्मा, गोपाल वर्मा, आशीष, केपी सिंह, देवपाल यादव, संजीव सक्सेना, भानुप्रताप सिंह, प्रमोद, विजय साहू, नरेश गुप्ता, हिमांशु मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिला भक्तों ने प्रतिभाग किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!