उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौना में एक युवक अपने घर में फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
गांव निवासी छोटेलाल का 27 वर्षीय पुत्र मोहित सिंह बुधवार की सुबह अपने घर में फंदे से लटका मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। आज सुबह जब परिवार की एक युवती घर में साफ सफाई करने पहुंची तब शव को लटकता देख उसके होश उड़ गए और वह चीखती हई बाहर आई और घटना की जानकारी ग्रामीणों के साथ अपने परिजनों को दी। युवक के आत्महत्या करने की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो वह बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पुलिस को बुला लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जें में लेकर परिजनों से अत्महत्या की जानकारी की तब परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक की शादी करीब चार-पांच साल पहले हुई थी और उसकी दो छोटी-छोटी बच्चियां भी है। परिजनों ने बताया कि पारवारिक विवाद के बाद पत्नी उसे छोड़ कर बच्चियों के साथ घर से चली गई। बताते है कि मोहित अक्सर अपनी पत्नी को फोन कर वापस आने की बात करता मगर जब पत्नी मना कर देती तो वह परेशान हो जाता। ग्रामीणों में हो रही चर्चाओं को माने तब बीती रात भी मोहित ने अपनी पत्नी से बात की और इसके बाद घर के अंदर चला गया। परिजनों का कहना है कि घर में वह अकेला था इसी के चलते उसने रात में किसी वक्त फंदा बना कर उस पपर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। आज सुबह जब फंदे पर शव लटकता देखा तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई।




