बरेली

अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्य गुणवत्ता के साथ समय पूरें हो: वीणा सिन्हा

Up Namaste

बरेली। मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा ने बीती शाम टनकपुर-पीलीभीत-इज्जतनगर रेल खंड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण मंडल के शाखाधिकारियों के साथ किया। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री सिन्हा ने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिगनलों की स्थिति, खंड में जारी कॉसन ऑर्डर, पुल एवं समपारों की स्थिति को देखा एवं परखा।

उन्होंने टनकपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदत्त यात्री सुख-सुविधाओं को देखा तथा स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। उन्होंने टनकपुर स्टेशन पर स्थित रनिंग रूम एवं नवनिर्मित लॉन्ड्री का भी गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक (आरएसपी) मोहम्मद शमीम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डा. हरीश रैडतोलिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सत्येन्द्र यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) शुभम कुमार सिंह, उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!