उझानी

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र अग्रिम दीक्षित का विधायक ने किया सम्मान

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में बदायूं जिले में तृतीय स्थान पाने वाले नगर निवासी छात्र अग्रिम दीक्षित को सम्मानित करने विधायक हरीश शाक्य गणमान्य नागरिकों के साथ उसके घर पहुंचे और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। अग्रिम चिकित्सक बन कर समाज की सेवा करने की इच्छा रखता है।

दो दिन पहले घोषित सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में उझानी निवासी अग्रिम दीक्षित पुत्र अरविन्द दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बदायूं जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। अग्रिम की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। अग्रिम बदायूं के टिथोनिस इंटरनेशनल का छात्र था। अग्रिम की इस उपलब्धि की जानकारी बिल्सी विधायक हरीश शाक्य को जब हुई तो वह अग्रिम के घर पहंुचे और उसका गरिमापूर्ण तरीके प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक शाक्य और उझानी के जाने माने चिकित्सक संजीव गुप्ता ने कहा कि अग्रिम की सफलता भविष्य में अन्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने वाली है।

हाईस्कूल में सफलता पाने वाले छात्र अग्रिम चिकित्सा क्षेत्र में जनसेवा करना चाहता है। अग्रिम के पिता अरविन्द दीक्षित निजी अस्पताल में कार्यरत् है वही उसकी मां संगीता दीक्षित कछला के पीएचसी में स्टार्फ नर्स के पद पर कार्यरत् है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता किशन शर्मा, शंकर गुप्ता, अखिल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!