उझानी,(बदायूं)। नगर में ब्राहमण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया। समाज के नर नारियों ने भगवान परशुराम की आस्था के साथ पूजा अर्चना की और आयोजित हवन में पूर्णाहूतियां देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण हुआ।
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव मनाने के लिए ब्राहम्मण समाज के लोग बिहारी जी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में मौजूद नर नारियों ने वैदिक मंत्रौंच्चारण के बीच आहूतियां देकर सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थनाएं भगवान परशुराम और यज्ञ देवता से की। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण हुआ।
इस अवसर पर श्री ब्राहम्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष और सहकारी क्रय विक्रय के चेयरमैन पंडित किशन शर्मा ने सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने समाज के प्रत्येक वर्ग को अपना आशीर्वाद दिया। श्री शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा आगामी 23 फरवरी को भव्यता के साथ निकाली जाएगी और इसके उपरांत ब्राहम्मण सम्मेलन का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर ब्राहम्ण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, मोहित राज शर्मा, प्रवीण शर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा, गोपी बल्लभ शर्मा, संजीव शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल दुबे, राहुल शंखधार, आकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।





