उझानी

युवक ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। थाना क्षेत्र में अपने तहेरे भाई की शादी में बज रहे डीजे देखने के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की और जब किशोरी ने विरोध किया तब युवक ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और भाग निकला। आज सुबह जब पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची तब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के पुत्र की शादी का कार्यक्रम शनिवार की रात चल रहा था। बताते है कि इस दौरान हुई दावत के बाद डीजे पर डांस होने लगा। बताते हैं कि डीजे पर हो रहे डांस देखने के लिए ग्रामीण की भतीजी अपने घर से निकली इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ किशोरी को बदनीयती से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बताते हैं कि जब किशोरी ने युवक की हरकतों का विरोध किया तब उसने उसके साथ मारपीट की। बताते है कि किशोरी की चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण आ गए तब आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ।

बताते है कि पीड़ित किशोरी के परिजनों ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी और रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी युवक देवपाल पुत्र राम कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार से जानकारी ली गई तब उन्होंने बताया कि एक ही युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी और मारपीट की है। उन्होंने बताया कि मारपीट के आधार पर किशोरी का मेडीकल कराया गया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!