उझानी

एचटी लाइन का तार टूटने से खेत में खड़ी फसल में अचानक लगी आग, तीन बीधा गेंहू की फसल हुई राख

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। उझानी-बिल्सी मार्ग पर आज शाम एक खेत में खड़ी गेेंहू की फसल पर एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया जिससे गेंहू की फसल में आग लग गई। आग ने जब विकराल रूप धारण किया तब किसानों ने ईंट भट्ठे से पानी का टैंकर मंगा कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीन बीधा गेंहू की फसल जल कर नष्ट हो गई।

उझानी के मौहल्ला अंतराम और गंगाराम के खेत उझानी बिल्सी मार्ग स्थित नलकूप संख्या 109 के समीप है। रविवार की शाम लगभग छह बजे दोनों किसानों के खेत में खड़ी गेंहू की फसल के ऊपर एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। तार में करंट प्रवाह था जिसके चलते फसल में आग लग गई। बताते हैं कि फसल से जब धुंआ उठा तब आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों का ध्यान आग की ओर गया तब तक आग ने हवा के चलते विकराल रूप धारण कर लिया।

बताते हैं कि किसानों ने आगजनी रोकने के लिए समीप के ही एक ईंट के भट्ठे से पानी का टैंकर मंगा लिया और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। बताते हैं कि कुछ किसानों ने मिट्टी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताते हैं कि किसानों के प्रयासों से आग पर काबू पा तो लिया लेकिन तब तक तीन बीधा गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित किसानों ने राजस्व विभाग से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!