जनपद बदायूं

बदायूं में बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की हुई मौत, बिसौली निवासी है दंपति

Up Namaste

बदायूं। शादी समारोह की दावत खाकर वापस अपने घर लौट रहे बाइक सवार दंपति को चंदौसी मार्ग पर गांव भगवतीपुर के समीप अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को अपने कब्जें में लेकर पीएम को मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हादसे की सूचना जब परिजनों को मिली तब उनमें चीत्कार मच गई साथ ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।

बिसौली थाना क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज निवासी सचिन पुत्र रामचंद्र मौर्य अपनी आशा वर्कर पत्नी शकुंतला के साथ रविवार को उझानी के गांव अब्दुल्लागंज स्थित रिश्तेदारी में आयोजित दावत में गया था जहां से वह रविवार की रात बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। बताते हैं कि बाइक सवार दंपति चंदौसी रोड पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर के समीप पहुंचा ही था कि तेज गति के अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को मय बाइक के रौंद दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि हादसे की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई और दोनों को जीवित समझ कर जिला अस्पताल लेकर आई जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना दंपति के परिजनों को दी तो वह रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!