बदायूं। जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र से दो दिन पहले एक मैरिज हाल से चोरी किया गया बच्चा पुलिस ने आगरा जनपद से सकुशल बरामद कर लिया है इस मामले में एक नर्स समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चें को किसी निसंतान दंपति को 70 हजार में बेंचने की योजना थी जिसके लिए 20 हजार रुपया आरोपियों को मिल चुका था।

बदायूं पुलिस ने इस्लामनगर के मैरिज हाल से शादी समारोह के दौरान कमरे में सो रहा एक बच्चें को अज्ञात युवती चोरी कर अपने साथ ले गई थी। बच्चा चोरी की जानकारी जब मां और उसके परिजनों को मिली तब कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चा और बच्चा चोर महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच कर आगरा से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया और आरोपियों को बंदी बना कर जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसएसपी अंकिता शर्मा ने दी।





