जनपद बदायूं

बदायूं में हुए सड़क हादसे में घायल एक नाबालिग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Up Namaste

बदायूं। सोमवार की रात जिले के कस्बा उघैती में हुए कार और ट्रैक्टर की टक्कर में घायल एक नाबालिग ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।

सोमवार की रात उझानी के गांव बसौमा निवासी महिला पुरुष और बच्चें शादी में भात पहनाने गांव समसपुर जा रहे थे। बताते है कि कस्बा उघैती में सामने से आ रही तेज गति की XUV ने ट्रैक्टर में सीधी टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उसमें सवार नीचे दब गए। हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कर दबे लोगों को निकाला तब तक सुमन नामक महिला और उसकी तीन माह की बेटी की मौत हो चुकी थी जबकि एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष और बच्चे घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताते है हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी ज्योति पुत्री सुरेश की आधी रात के बाद अचानक हालत बिगड़ गई जिस पर डाक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज भेज दिया जहां आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में गंभीर घायलो का इलाज जारी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!