बदायूं। मंगलवार की सुबह जजी परिसर के सामने अधिवक्ताओं के चैम्बरो में आग लगने के कारण 5 चैम्बर जल कर हुए नष्ट। पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से आग पर पाया काबू। अधिवक्ताओं को इस आगजनी में हुआ भारी नुकसान कई फाईले और जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।
आज सुबह अधिवक्ताओं के चैम्बरों से उठता धुंआ देख कर आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुला कर आग पर काबू पाया तब तक चैम्बरों में रखे अधिवक्ताओं की फाईले एवं केस से संबंधित दस्तावेज जल कर नष्ट हो गए। आग कैसे लगी इसका खुलास न हो सका है।





