बदायूं। जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र में छह साल की मासूम के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब बच्ची रोती बिलखती घर पहुंची तब परिजन उसे लेकर थाना पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर दी। इस मामले को लेकर मासूम के पिता ने एक वीडियो जारी कर पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी न करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाएं है।
जारी वीडियो में पिता कह रहा है कि तीन दिन पूर्व उसकी छह साल की मासूम बेटी पास की दुकान पर चीज लेने गई थी इसी दौरान दुकानदार ने उसे चीज देने के बाहने अंदर बुला लिया और उसके साथ दरंदगी का प्रयास किया और जब उसकी मासूम बेटी चीखी चिल्लाई तब उसने उसे छोड दिया। पिता का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर वह थाना पुलिस को तहरीर दी।
पिता का कहना है कि आरोपी फैजान दबंग पक्ष से है जिसके चलते थाना पुलिस न तो आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है और न ही कोई अन्य कार्रवाई कर रही है। थाना पुलिस की गंभीर अपराध के प्रति लाहपरवाही बालिकाओं की सुरक्षा पर भारी पड़ने लगी है।





