उझानी

धरती का होगा हरियाली से श्रंगार तभी होगा मानव जाति का कल्याणः गौरव

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। धरती माता का श्रंगार करने के लिए रोटरी क्ल्ब क्लासिक उझानी के पदाधिकारियों ने उधोेगपति संजीव साहू की मैंथा फैक्ट्री के समीप औषधिय एवं फलीय पौधों का रोपण कर बड़े होने तक उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली।

रविवार की सुबह बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के पदाधिकारी गांव बुटला स्थित मैंथा फैक्ट्री के समीप पहुंचे और बड़ी संख्या में फलीय एवं औषधीय पौधों का रोपण कर धरती माता का हरियाली से श्रंगार करने के लिए रोपें गए पौधों को बड़ा होने तक उनके संरक्षण का संकल्प जताया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में जिस अनुपात में पेड़ कट रहे है उसके अनुरूप पौधों का रोपण नही हो पा रहा है जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के अलावा हम सब को यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि एक पेड़ मां के नाम रोप कर उसके बड़े होने तक देखभाल करें ताकि धरती माता को पोषण मिल सके। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष अनुराग धींगड़ा ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी का आभार जताया और कहा कि हम सभी को अपने आसपास पौधों को रोपना चाहिए और पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए।

इस अवसर पर अमित मित्तल, अनुराग धींगड़ा, सिद्धांत जैन, प्रशांत गोयल, प्रतीक गोयल, पुलकित भाटिया, अश्वनी गोयल, अमित छाबड़ा, मनीष अदलखा, दिलीप भल्ला, सुमित माहेश्वरी अंकुर गोयल, वर्षा गर्ग, मोनिका धींगड़ा, अनामिका जैन, सोनाक्षी गोयल, मीनाक्षी भल्ला, नीति अदलखा, मीनाक्षी गोयल, जिम्मी भाटिया, नेहा गोयल, मोना माहेश्वरी, पिंकी मित्तल समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!