जनपद बदायूं

बदायूं जिला अस्पताल में दिन दहाड़े बदमाशों ने चाकू की नोंक पर डाक्टर से की लूट, फैली सनसनी

Up Namaste

बदायूं। शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में अपनी ड्यूटी पर जा रहे एक डॉक्टर को दो हथियारबंद बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट लिया। बदमाश डॉक्टर से हजारों की नगदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी हासिल करने के बाद सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन पीड़ित को दिया। दिन घड़ी हुई इस बड़ा से जिला अस्पताल ही नहीं बल्कि पूरे जिले में सनसनी फैल गई और लोगों में बदमाशों की दहशत व्याप्त हो गई है।

बताया जा रहा है कि ब्लड बैंक में एमओके पद पर तैनात डॉक्टर विकास शर्मा शनिवार को अपनी ड्यूटी पर अस्पताल जा रहे थे इसी दौरान मोर्चरी के पास अचानक आए दूं डॉक्टर को रोक फिर बातों में उलझाया और इसके बाद अचानक एक बदमाशी चाकू निकाल लिया और डॉक्टर से ₹25 हजार की नगदी और उनका मोबाइल लूट लिया फिर डॉक्टर को धमकाते हुए मौके से भाग निकले। अचानक लूट की घटना से डॉक्टर विकास शर्मा सत्य में आ गए और वह भाग कर इमरजेंसी पहुंचे जहां अस्पताल कर्मियों को घटना की जानकारी दी जिस पर स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा तफरी मच गई।

बताते हैं की पीड़ित डॉक्टर ने सदर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी जिससे कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में अस्पताल परिसर को छान मारा लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस बदमाशी नखत के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!