बदायूं। जिला के थाना कादरचौक के गांव गनियाई में शुक्रवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल परिजनों को असलहों की नोंक पर बंधक बनाने के बाद करीब चार लाख रुपया के जेवरात और 40 हजार की नकदी लूट ली और फायर करते हुए फरार हो गए। लूट की इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत व्याप्त हो गई है।

गांव गनियाई निवासी अमर सिंह के घर शुक्रवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला और घर में घुसने के बाद सो रहे सभी लोगों को दबोच कर असलहा की नोंक पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर की महिलाओं से पहने जेवर उतराने के साथ घर में रखे चार लाख कीमती जेवर और 4O हजार की नकदी लूट ली।
बताते है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने अमर सिंह, उनकी पत्नी तारावती, सिद्धार्थ और गायत्री समेत अन्य परिजनों की जमकर पिटाई लगाई जिसमें सभी चोटिल हो गए। बताते है कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायर करते हुए भाग निकले। बताते है कि फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण भी जाग गए और जब उन्हें लूट की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी तब पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष की माने तब एक संदिग्ध को लेकर पूछताछ की जा रही है।





