बदायूं। जिला के थाना कादरचौक के गांव गौरामई में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने लिए जल भरने निकले शिवभक्तो के जत्थे के साथ चल रही ट्राली का लाउडस्पीकर HT लाइन की चपेट में आ गया जिससे एक युवा कांबडिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भक्ति में नाच झूम रहे आधा दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए। इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई।
गौरामई गांव के युवा और बच्चे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार की रात करीब आठ बजे लाउडस्पीकर और डीजे लगी ट्राली के साथ गांव से कछला गंगाघाट जाने को नाचते झूमते निकल रहे थे इसी दौरान गांव में ही HT लाइन के तार से लाउडस्पीकर छू गया जिससे ट्राली और उसके आसपास तेज करंट प्रवाहित हो गया जिसमें एक दर्जन के करीब शिवभक्त गंभीर रूप से झुलस गए।
बताते है करंट इतना तेज था कि आसपास मौजूद ग्रामीण मौके से भाग निकले किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह शिवभक्त कांबड़ियों को करंट से बचा सके। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली बंद करा कर झुलसे कांबडियों को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने रोहित नामक ग्रामीण युवा को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रूप से झुलसे अंशुदिवाकर, विपेन्द्र, ब्रजेश, प्रशांत, तेजवीर, सौरभ, दमेश समेत अन्य का इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में चीत्कार मची हुई।





