उझानी

डीजे लदी ट्राली से गिरा युवक आया पहिया के नीचे हुई मौत, नही हो सकी शिनाख्त

Up Namaste

उझानी (बदायूं)। शिव भक्त कांबड़ियों के रैला के बीच रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें डीजे लदी ट्राली से नीचे गिरे एक युवक के ऊपर से ट्राली का पहिया उतर गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की फिलहाल पहचान नही हो सकी है। इधर उझानी पुलिस युवक के ट्राली से गिरने की बात को सिरे से नकार रही है।

कल्याण सिंह चौक के समीप रविवार की दोपहर शिव भक्त कांबडियों का रैला गुजर रहा था इसी दौरान डीजे लदी ट्राली से एक युवक नीचे गिर गया और ट्राली के पहिया के नीचे आ गया जिससे उसकी कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। बताते है कि इस दौरान मची चीख पुकार पर शिविर में बैठे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए इसके बाद भी पुलिस कह रही है कि उसे मौके पर युवक पड़ा मिला और हादसे को अंजाम देने वाला वाहन नही था।

फिलहाल मृतक की पहचान नही हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान में जुट गई है। इतनी बडी सुरक्षा के बाबजूद हादसे को अंजाम देने वाला वाहन आसानी से भीड़ भाड़ में निकल जाए तो यह उझानी पुलिस की लाहपरवाही को साफतौर पर दर्शाती है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!