उझानी

महिला शिवभक्तों ने उठाई भोले के नाम की कांवर, कछला गंगा तट से जल लेकर निकली युवतियां और महिलाएं

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सावन के तीसरे सोमवार को देवाधिदेव महादेव का गंगाजल से अभिषेक करने की अभिलाषा के साथ बड़ी संख्या में गंगा तट पहुंची युवतियों और महिलाओं ने गंगा स्नान के बाद गंगाजल भरा और फिर भोलेनाथ के जयकारों को गुंजायमान करते हुए निकल पड़ी अपने गंतव्य की ओर। उझानी से जब महिला शिवभक्त निकली तब नागरिकों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

महिला शिवभक्तों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार कांवर को अपने कांधों पर उठाया। युवतियां अपने जत्थे के साथ कांधे पर 11 लीटर से लेकर 31 लीटर तक गंगाजल के साथ जयकारों के साथ चल रही थी। युवतियां भक्त बदल-बदल कर कांवर उठाते हुए चल रही थी वही उम्र दराज महिलाएं गले में गंगाजल के साथ हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए चल रही थीं। शिवभक्त महिलाओं से जब बात की गई तब उन्होंने बताया कि वह भी भगवान शिव की भक्त है इसीलिए इस वर्ष वह कांवर लाने के निकली है और अपने क्षेत्र में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। इस वर्ष महिला कांबड़ियों की संख्या में चार गुना अधिक इजाफा हुआ है।

अपनी माताओं के साथ दौड़ते हुए चल रहे थे नन्हें मुन्नें शिवभक्त  बच्चें
महिला शिवभक्तों के साथ उनके नन्हें मुन्नें बच्चें भी शिवभक्ति में आकंठ डूबे नजर आ रहे थे और बिना थके अपनी मां के साथ दौड़ते हुए भोलेनाथ का जयकारा लगा रहे थे। नन्हें कांवड़ियों को देख सभी ने उनका उत्साहवर्धन किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!