उझानी,(बदायूं)। विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू पर उमंग एक पहिचान कार्यक्रम के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ न्याय पंचायत प्रभारी संतोष उपाध्याय एवं प्रतियोगिता प्रभारी मनीष कुमार, नरेश चंद्र, कुमकुम पांडेय ने सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि आज हमारे परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाओं की कमी नही है। उच्च प्राथमिक स्तर की भाषण प्रतियोगिता की हिंदी में सुशांत तोमर, भाषण इंग्लिश में नेहा, डिक्टेशन में मैमुना सैफी, वाद विवाद प्रतियोगिता में महक व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रत्या, महक ,सुशांत तोमर विजयी रहे।
प्राथमिक स्तर पर बाल कविता हिंदी में आर्ची, बाल कविता इंग्लिश में शिवम, कहानी सुनाओ में साक्षी राजपूत, डिक्टेशन व सामान्य ज्ञान में यश विजयी रहे। विद्यालय परिवार की तरफ से प्रथम, दिव्तीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया व आये हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जावेद सिद्दीकी, विजेंद्र सिंह, अजय पाल, दुर्गा, रेखा, रूपेंद्र यादव, उमेश शर्मा, सुशील त्रिवेदी, रश्मि ग्रेवाल, प्रतीक कुमार, भूप सिंह, अभिषेक प्रताप, राम प्रकाश, नारायण स्वरूप, भूरी सिंह, दिनेश यादव, संतोष कुमार, ओमवीर,सुशील गुप्ता, कपिल, मनमोहन सारस्वत, हरिशंकर आदि शिक्षक़ उपस्थित रहे।





