उझानी,(बदायूं)। जैन समाज के चल रहे दस लक्षण पर्व के पांचवे दिन समाज के नर-नारियों और बच्चों ने उत्तम सत्य धर्म पर्व मनाया और मंदिर पहुंच कर भगवान महावीर की पूजा अर्चना करते हुए सत्य पथ पर चलने का संकल्प लिया।
पर्यूषण पर्व के पांचवे दिन जैन समाज के नर नारी और बच्चें भगवान महावीर के मंदिर में एकत्र हुए। समाज के लोगों ने भगवान की अभिषेक शांति धारा के पश्चात भगवान महावीर का पूजन अर्चन किया। पूजा जैन धर्म की परम्पराओं के तहत मथुरा से आए पुजारियों ने पूजा सम्पन्न कराई और कहा कि उत्तम सत्य धर्म हमें मन-वचन और कर्म से सत्य बोलने का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर अनूप जैन, अरूण जैन, निखिल जैन, शशांक, संचित जैन, सोनू जैन, ऋषम जैन, सम्यक, संगीता जैन, अनीता जैन, रूपा जैन, सीमा जैन, रूचि जैन, कामिनी जैन, तृप्ति प्रतिज्ञा, बीनू समेत नर नारी और बच्चें मौजूद रहे।




