बदायूं। जिले के फैजगंज थाना क्षेत्र में चंदौसी मार्ग पर पिकअप ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पिकअप वाहन की रफ्तार इतनी थी कि बाइक को टक्कर मारने के बाद पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें मंे लेकर पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
रविवार की दोपहर पाठकपुर धन्यावली निवासी अशरफ अपनी पत्नी मुनीजा को दवा दिलाने चंदौसी बाइक से जा रहा था इसी दौरान गांव परमानंद के समीप तेज गति की पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप बाइक सवार मुनीजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप टक्कर मारने के बाद पलट गई। इस हादसे से महिला के परिजनों में चीत्कार मची हुई है।




