बदायूं। रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सोलंकी की अध्यक्षता में आज सालारपुर ब्लाक पर बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में अतुल कुमार शर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, गिरीश यादव जिला महामंत्री,देवपाल सिंह जिला मीडिया प्रभारी, श्यामवीर सिंह जिला संयोजक, जनार्दन प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष, फिरासत अली जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक, वीर सिंह जिला संगठन मंत्री, सर्वेश गौतम सह संगठन मंत्री, धर्मेंद्र यादव जिला सचिव, प्रवेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, श्योराज सिंह जिला उपाध्यक्ष, अतुल कुमार जिला उपाध्यक्ष, मनोनीत किए गए इस अवसर पर जिले के समस्त विकास खण्ड से आए हुए रोजगार सेवकों द्वारा मनोनीत पदाधिकारी को फूलमाला पहना कर जोरदार स्वागत किया
जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह सोलंकी ने आए हुए रोजगार सेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस मौके पर नीरज महेश्वरी, सुमित कुमार, ध्रुव कुमार,सौदान सिंह, सुषमा गुप्ता, उपदेश सिंह,कौशल,अनमोल सागर,अनुज कुमार सिंह, बबलू पाल, अजय प्रताप सिंह, आदि जिले के समस्त विकासखंड से आये रोजगार सेवक उपस्थित रहे।





