जनपद बदायूं

बदायूं में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की करी हत्या, गिरफ्तार

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना उसैहत क्षेत्र में एक ग्रामीण में अपनी पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति को गिरफ्तार कर लिया वहीं पत्नी की लाश का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव बिहट के रहने वाले आशीष का अपनी पत्नी मोहिनी से विवाद चल रहा था। मोहिनी मंगलवार को अपने मायके से घर लौटी थी इसके बाद रात में किसी बात को लेकर दोनों में एक बार फिर विवाद हो गया जिससे खफा होकर आशीष ने अपनी पत्नी मोहिनी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आशीष के बच्चों ने शोर मचाया जिस पर गांव वाले आ गए और आशीष को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने ही पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आशीष और मोहिनी में 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था और दोनों की चार बच्चे हैं। आशीष ने मोहिनी की हत्या क्यों की इस पर परिजन बोले कि काफी समय से दोनों में विवाह चला था जो हत्या तक पहुंच जाएगा उन्होंने इसकी कल्पना तक नही की। पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
आशीष और मोहिनी के दो बेटे दो बेटियां कुल चार बच्चे हैं। मोहिनी की आशीष ने हत्या कर दी और आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जो जेल जाएगा जिससे बच्चे घर में अकेले रह गए और उनकी सिरसी मां का हमेशा के लिए और पिता का भी जेल जाने से सिर से साया उठ गया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!