जनपद बदायूं

अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में बदायूं में हुआ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, डीएम की कार्यशैली से नाराज हुए अधिवक्ता

Up Namaste

बदायूं,(यूपीएन ब्यूरो)। कालपी और कुशीनगर-गौरखपुर में दो अधिवक्ताओं की नृशंश हत्या के विरोध में जिला बार एशोसिएशन के अध्यक्ष देवपाल सिंह और महासचिव संदीप मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार की दोपहर अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और अधिवक्ताओं के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी एवं परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को तत्काल लागू किए जाने की आवाज बुलंद की।

शहर के महाराणा प्रताप चौक पर जुटे अधिवक्ताओं ने कालपी बार एशोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहीरवार तथा कुशीनगर-गोरखपुर के अधिवक्ता मनीष गौड़ की हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ फांसी की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के साथ घटनाएं घटित हो रही है और इस दौरान प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों एवं पुलिस की ढुलमुल नीति बनी रहती है जिससे अधिवक्ताओं से चिढ़ रखने वाले लोगों के हौंसले बुलंद रहते है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हत्यारों को फांसी देने की मांग को दोहराया।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से तत्काल प्रभाव से अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किए जाने की मांग की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि यदि सरकार ने पहले ही इस अधिनियम को लागू कर दिया होता तो अधिवक्ताओं की हत्या न होती। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू न किया तब इसका जबाब आगामी विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!