उझानी (बदायूं)। स्थानीय स्तर पर लोकतंत्र को बचाने और चुनावी शुचिता की मांग को लेकर उझानी में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक भव्य ब्लॉक स्तरीय बैठक एवं विरोध मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “वोट चोर, गद्दी छोड़” और “लोकतंत्र बचाओ” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर ओमकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
बैठक के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उझानी के प्रमुख मोहल्लों पर मार्च निकाला। मोर्चे में चल रहे कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” और “लोकतंत्र बचाओ” के नारे लगाए। सुरेश सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। मोरपाल प्रजापति ने मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग और अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वायत्तता बहाल किया जाए मतदाता सूची से नाम हटाने और कथित चुनावी गड़बड़ियों की न्यायिक जांच होनी चाहिए भविष्य के चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाना चाहिए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।






