बदायूं। बरेली मथुरा हाइवे पर थाना उझानी क्षेत्र में सोमवार की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस घायल को राजकीय मेडिकल कालेज भेजा है जबकि शव को अपने कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया है। हादसे की सूचना पर मृतक के परिवार में चीत्कार मच गई है और वह सभी जिला मुख्यालय पहुंच गए।
उझानी थाना क्षेत्र के गांव बसौमा के रहने वाले यामीन पुत्र पल्लू अपने गांव के ही साथी युवक मुशाहिद के साथ बदायूं से शाम को वापस अपने घर लौट रहा था इसी दौरान उझानी थाना क्षेत्र में हाईवे की सड़क पर सिंह हवेली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया जिससे यामीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुशाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथी की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल उत्साहित को समीप के ही राजकीय मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेज दिया जबकि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दिए जिससे परिजन चीत्कार कर उठे और आनन फानन जिला मुख्यालय पहुंच गए।






