उझानी

उझानी में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज के नर-नारियों ने महाराजा की करी पूजा अर्चना

Up Namaste

उझानी,(बदायूं),(यूपीएन ब्यूरो)। महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज विधि विधान से महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर में आयोजित हवन में आहूतियां देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। हवन-पूजन सम्पन्न होने के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

महाराजा अग्रसेन जयंती पर किलाखेड़ा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में एकत्र हुए अग्रवाल समाज के नर नारियों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद तिलक किया और विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति के महामंत्री विष्णु गोयल और वरिष्ठ उधोगपति राजकुमार बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन अपने ही समाज का नही वरन् सम्पूर्ण समाज का दुख दर्द समझते थे इसलिए सबके उत्थान हेतु उन्होंने एक ईंट एक रुपया का आह्वान किया ताकि कोई परेशान न रहे।

पूजा अर्चना के उपरांत साहूकारा के मेमिया मंदिर परिसर स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया जिसमें अग्रवाल समाज के नर नारियों ने हवन में मंत्रोच्चारण के बीच आहूतियों के साथ पूर्ण आहूति दी और सबके कल्याण की प्रार्थना यज्ञ देवता से की। हवन सम्पन्न होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, राजकुमार बंसल, आमोल गोयल, प्रदीप गोयल, अवनीश गोयल, गगन मित्तल, उदय सिंघल समेत अग्रवाल समाज के नर-नारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!