उझानी

उझानी-भदरौल मार्ग पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हुई मौत, परिजनों में मची चीत्कार

Up Namaste

उझानी(बदायूं),(यूपीएन ब्यूरो)। मंगलवार की रात उझानी-भदरौल मार्ग पर बाइक से अपने घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से युवक के परिजनों में चीत्कार मची हुई हैं

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बमनौसी निवासी सुदेश यादव पुत्र ओमेन्द्र पाल यादव मंगलवार की रात करीब आठ बजे उझानी से अपने काम निपटा कर वापस अपने घर लौट रहा था। बताते है कि गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे सुदेश लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरा। हादसे को अंजाम देने वाला वाहन मौके से भाग निकला। बताते है कि हादसे पर सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक को पहचान को उसके परिजनों को सूचना दी जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और युवक को सड़क से उठा कर मेडीकल कालेज ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुदेश की मौत पर साथ गए परिजन मेडीकल कालेज में ही विलाप कर उठे। परिजनों ने हादसे की सूचना कादरचौक पुलिस को दी। बताते है कि पुलिस ने मेडीकल कालेज पहुंच कर शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!