बदायूं,(यूपीएन ब्यूरो)। जिले की बिसौली पुलिस ने हरदोई में तैनात सिपाही को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सिपाही पर आरोप है कि बिसौली की एक हिन्दू युवती से उसने शारीरिक संबंध बनाएं और जब युवती ने उस पर शादी का दबाब डाला तब उसे इंकार कर दिया जिसके बाद युवती ने तेजाब पीकर अपनी जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू की जो शनिवार को पूरी हुई। सिपाही वर्तमान में हरदोई में तैनात है।
गत 27 सितंबर को बिसौली की एक युवती ने अपने घर में तेजाब पी लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए चंदौसी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद अगले दिन भाई पुलिस के पास पहुंचा और बताया कि थाना बरखेड़ी निवासी सिपाही जीशान के उसकी बहन से संबंध थे और वह सिपाही से शादी की बात कर रही थी लेकिन सिपाही ने उसके पिता को फोन कर बेटी को समझाने के लिए धमकाया था इसके बाद उसकी बहन ने तेजाब पीकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर सिपाही की तलाश शुरू कर दी। बताते है कि सिपाही जीशान गत 28 सितंबर से फरार चल रहा था।
बताते है कि सिपाही जीशान ने अपने मोबाइल और एटीएम कार्ड का उपयोग बंद कर दिया था। पुलिस को आज मुखबिर ने सूचना दी कि जीशान अपने घर पर कुछ सामान लेने आया है इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।






